फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girl student goes missing after leaving home in school uniform, kidnapping case registered

Ambala News: घर से स्कूल की वर्दी में निकली छात्रा लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Girl student goes missing after leaving home in school uniform, kidnapping case registered
अंबाला। घर से स्कूल के निकली बेटी लापता हो गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। समलेहड़ी गांव निवासी सीता ने बताया कि उनके पास चार बच्चे हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी खुड्डा के सरकारी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। रोजाना की तरह चार नवंबर को सुबह सात बजे वह स्कूल की वर्दी में घर से निकली थी। इस दौरान वह काम पर चली गई। जब शाम को वह वापस घर आईं तो बेटी स्कूल से वापस घर नहीं आई थी। इसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश की और उसकी सहेलियों सहित अध्यापकों से बात की तो जानकारी मिली कि वह स्कूल ही नहीं गई। जब उन्होंने अपने नंबर से बेटी के मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फोन किया तो उसने फोन उठाया और बताया कि वह अपनी सहेली के घर पर आई है और उसके फोन काट दिया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed