फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girl raped by feeding intoxicants, four nominated including police personnel

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस कर्मी सहित चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by feeding intoxicants, four nominated including police personnel
अंबाला सिटी। नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो और फोटो वायरल करने का भय दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत युवती ने कुछ समय मुंह बंद रखा लेकिन उत्पीड़न बढ़ने पर पुलिस की शरण ली। नारायणगढ़ महिला थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को पिछले तीन-चार साल से जानती है। जब वह यमुनानगर काम पर जाती थी तो अमन उसे बस स्टैंड पर मिलता था। उसके बाद उसका ट्रांसफर अंबाला हो गया। नौकरी के बाद जब वह घर जाती तो अमन उसे बस अड्डे पर मिलता था। पीछा करते-करते उसने उसका घर भी देख लिया। एक दिन वह अपनी बहन किरण के साथ उसके घर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। 10 अगस्त को अमन उसके घर दूसरी बार आया। वह कोल्डड्रिंक की बोतल साथ लाया था।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार जब उसने अमन से घर आने का कारण पूछा तो वह बोला कि किसी काम से आता है। उसने कोल्डड्रिंक गिलास में डाल दी। पीड़िता के मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती पिला दी। उसे नशा महसूस होने लगा। अमन ने उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया। उसकी फोटो खींची और वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसने वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने एक न सुनी। 25 अगस्त को आरोपी व उसकी बहन उसके घर आए तो उसे शादी के लिए उकसाने लगे। उसने इनकार किया तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

11 सितंबर को अमन ने वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता के भाइयों ने जब उससे बातचीत की तो उसने उन्हें भी धमकाया। इससे बाद अमन, उसकी माता, पिता राम कुमार व बहन किरण ने उसके घर में आकर धमकाया। राम कुमार ने कहा कि वह हरियाणा पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अमन की बात नहीं माना तो पूरे परिवार का जीना दुश्वार कर देंगे। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी के अनुसार केस की तफ्तीश जारी है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed