फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girl killed by hitting her head in village Lalpur, case filed against cousin

गांव लालपुर में युवती के सिर पर वार कर की हत्या, चचेरे भाई पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girl killed by hitting her head in village Lalpur, case filed against cousin
गांव लालपुर में 26 वर्षीय कोमल के सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को उसका शव घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। नारायणगढ़ पुलिस ने कोमल के सगे भाई संजीव उर्फ संजू की शिकायत पर चचेरे भाई प्रवीण पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजू का आरोप है कि बहन कोमल के प्रेस प्रसंग नाराज होकर प्रवीण ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव लालपुर निवासी संजीव उर्फ संजू ने बताया कि उसके पिता मानसिंह और माता का 5-6 साल पहले निधन हो गया था। उसकी दो बहनें पिंकी और कोमल हैं। पिंकी की शादी यमुनानगर के अलीशेर माजरा में दिनेश के साथ हुई थी। कोमल अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त चाचा ज्ञानचंद के साथ रह रही थी। संजू के मुताबिक वह पिछले करीब दो माह से अपने मामा बृजपाल के पास गांव कन्यावाला जिला यमुनानगर में रह रहा था। उन तीनों बहन-भाइयों के नाम कुल 11 किले जमीन आती है। इसी जमीन की देखभाल उसका जीजा दिनेश करता है। दिनेश गांव लालपुर में ही उसके चाचा और बहन के साथ रहता था।
विज्ञापन

संजू ने बताया कि उसकी बहन साहिल नाम के लड़के से प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी। इस बारे में कोमल ने मामा के घर पर यह बात उसे बताई थी। इस पर वह बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने मामा के साथ गांव लालपुर में बातचीत के लिए आया था। दोपहर के समय वह उसका मामा बृजपाल और जीजा दिनेश व मोहन भट्ठे वाला भी वहां मौजूद था। सभी ने गांव टपरियों में रहने वाले साहिल के घर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कोमल के दूसरे चाचा के बेटे प्रवीण को भी साथ चलने के लिए कहा। इस पर प्रवीण ने कहा कि आप चलो, मैं बाद में आ जाऊंगा। इसके बाद प्रवीण को छोड़कर सभी मोहन के भट्ठे पर मोटरसाइकिल लेकर चले गए। वहां बातचीत ही कर रहे थे कि उनके पास ग्रामीणों का फोन आया कि घर में अनहोनी हो गई है। घर के भीतर देखा तो कोमल खून से लथपथ हाल में पड़ी हुई थी संजू का आरोप है कोमल के प्रेस प्रसंग से नाराज होकर प्रवीण ने उसकी हत्या की है। हत्या के बाद से प्रवीण फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मृतका कोमल के भाई संजू की शिकायत पर उसके चचेरे भाई प्रवीण पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी प्रवीण अभी फरार चल रहा है। संजू ने आरोप लगाया है कि कोमल के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर प्रवीण ने हत्या की है। आरोपी प्रवीण की तलाश की जा रही है। - धूम सिंह राणा, थाना प्रभारी नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed