फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gift of two feeders, now more than 17 colonies will get relief

Ambala: दो फीडरों की सौगात, अब 17 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगी राहत

Wed, 17 Jul 2024 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Gift of two feeders, now more than 17 colonies will get relief
बिजली - फोटो : अमर उजाला

अंबाला शहर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बने दो नए फीडरों का उद्घाटन हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने फीडरों का स्विच ऑन करके किया। अब शहर के क्षेत्र में आंधी-तूफान या बाढ़ जैसे हालातों में बिजली बाधित नहीं होगी और लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सकेगी।

विज्ञापन

 

पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद शहर के बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई दुरुस्त करने में बिजली विभाग को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ी थी। ऐसे में मानसून के सीजन में इस साल बाढ़ या फिर आंधी तूफान की वजह से अंबाला शहर में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए बिजली निगम ने कारगर विकल्प ढूंढ लिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के बड़े हिस्से में बिजली की सप्लाई पुराने फीडरों से की जा रही थी। जो बाढ़ या फिर आंधी तूफान में खराब हो जाती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो नए फीडर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों के लोगों को होगा फायदा
नए फीडर लगने से शहर के शिवालिक कॉलोनी फीडर से इंद्रपुरी, रेलवे रोड, कलाल माजरी, गुरु रविदास माजरी, नदी मोहल्ला, घेल रोड, कोतवाली सराय और राधा कृष्ण बाजार एरिया व दूसरे फीडर नाहन हाउस से हरी पैलेस रोड, नाहन हाउस एरिया, पालिका विहार, राम नगर, कैथ माजरी, त्रिवेणी रोड, ओल्ड सब्जी मंडी, दो खंभा चौक एरिया, सर्कुलर रोड व आसपास के लोग लाभान्वित होंगे। इन दोनों फीडरों के चलने से अब उपरोक्त इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि इस कार्य में करीब डेढ़ करोड़ का खर्चा आया है। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता वीके गोयल, कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता दीपक शर्मा, एसडीओ जोगिंद्र, एसएसई रोहित, संजीव गोयल टोनी के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर को मिली पांच स्टेशनों की मंजूरी

परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि अंबाला शहर विधानसभा में 5 सब स्टेशन भी सरकार ने मंजूर किए हैं। जिसमें एक 66 केवी व चार 33 केवी शामिल है। जो अंबाला शहर विधानसभा के सुल्लर, अद्दोमाजरा, उदयपुर, घास मंडी और मंडौर के नजदीक स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसके बाद शहर से बिजली संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में 1 लाख घरों को सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे। जिससे आमजन को बेहद लाभ होगा।


 

पूर्व सरकारों ने बिगाड़ी व्यवस्थाएं

इस दौरान पूर्व की सरकार पर कटाक्ष करते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी व्यवस्थाओं को सुधारने का काम नहीं किया। चाहे कांग्रेस की सरकार रही या इनेलो की दोनों ने आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की और व्यवस्थाओं को बिगाड़ा, लेकिन भाजपा ने प्रदेश में व्यवस्थाओं को सुधारा और हर कोने-कोने में विकास किया और विकास के नए आयाम स्थापित किए।


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक बयान पर असीम गोयल ने दुष्यंत चौटाला को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला की खुशफहमी विधानसभा चुनावों में निकल जाएगी। भाजपा छोटे से छोटे मेहनती कार्यकर्ता को कहां से कहां बैठा देती है। इसका बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल हैं। दुष्यंत को राजनीति विरासत में मिली है, इसलिए आसान लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed