{"_id":"68b5efd29c979551b905b318","slug":"ghaggar-and-markanda-flowing-above-the-danger-mark-ambala-news-c-36-1-amb1002-148902-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर और मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर और मारकंडा
Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाली घग्गर नदी अपने उफान पर है। सोमवार को घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इससे नदी के पास के किनारों तक पानी पहुंच गया। हालांकि जलस्तर और बढ़ता है तो अंबाला की तरफ के खेत जलमग्न हो सकते हैं।
ऐसा ही हाल मारकंडा नदी का रहा। मुलाना में नदी खतरे के निशान को पार गई, हालांकि शाम पांच बजे मारकंडा नदी में जलस्तर कम हो गया। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली। दोनों नदियों के खतरे के निशान को पार करने की सूचना पर चंडीगढ़ से सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर एमएल राणा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए।
वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश व बाढ़ की आशंका के अलर्ट पर जिला प्रशासन ने ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिए हैं। यह पहरा टांगरी, मारकंडा और घग्गर नदी के क्षेत्रों में रहेंगे। इसके साथ ही लगातार बारिश होने से स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी कम दर्ज की गई। कुछ स्कूलों ने अवकाश भी कर दिया। इसी प्रकार अंबाला सिटी में जलभराव होने से कुछ दुकानें खुलीं तो कुछ बंद रहीं।