{"_id":"6769c396b8590863a70c3024","slug":"get-the-projects-completed-on-time-dc-ambala-news-c-36-1-ame1006-134869-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को समय पर कराएं पूरा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को समय पर कराएं पूरा : डीसी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुशासन दिवस के लिए सोमवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित कोई भी योजना या परियोजना है, उसके लिए ऐसा कार्य और रूपरेखा तैयार करें, जिससे हरियाणा में अंबाला जिला नंबर एक पर रहे।
इसके साथ-साथ सरकार द्वारा आमजन के लिए जो भी सुविधाएं क्रियान्वित की हुई हैं उनका लाभ दिलवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पंचायत भवन में जिला स्तरीय सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा और इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने प्रदूषण कम करने के दृष्टिगत किसानों को पराली प्रबंधन बारे जागरूक करते हुए सबसीडी पर कृषि उपलब्ध करवाए हैं। इसका परिणाम यह निकला कि जिला अंबाला में प्रदूषण के मामले में करीब 54 प्रतिशत कमी लाई गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिले के लगभग 699 गांवों में किचन गार्डन बनाए हैं। आगामी 15 जनवरी तक 78 जो शेष स्कूल रह गए है वहां पर भी किचन गार्डन बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन कोऑर्डिनेटर रितु शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में जिला अंबाला को खुले में शौचमुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। गर परिषद द्वारा इंदिरा पार्क को वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया है जिसमें पुराने ट्रैक्टर-ट्राली, स्कूटर व साइकल के टायर, प्लास्टिक की बोतलें, सफेदी के डिब्बे, दिवाली में इस्तेमाल दिए इत्यादि शामिल है।