फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Get the letter signed and passengers travel in groups

Ambala News: पत्र पर कराएं हस्ताक्षर और समूह में यात्रा करें यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Get the letter signed and passengers travel in groups
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने सामूहिक तौर यानी ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को राहत देने का फैसला किया है। अब यात्री मात्र एक पत्र पर अधिकारियों के हस्ताक्षर लेकर समूह में यात्रा कर सकेंगे। इस संबंध में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रोशन सिंह ने लिखित आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उत्तर रेलवे के पांच मंडलों फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला, दिल्ली सहित इंडियन रेलवे रेलवे काॅन्फ्रेंस एसोसिएशन (आईआरसीए) दिल्ली के लिए हैं। इस सुविधा के लिए तीन अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। इसके लिए अलग-अलग विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनके हस्ताक्षर मात्र से ही यात्रियों को सामूहिक तौर पर यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा। संवाद
यह हैं श्रेणियां
फिरोजपुर मंडल : 50 यात्रियों के समूह के लिए एसीएम फिरोजपुर, एआरएम अमृतसर और लुधियाना, 100 यात्रियों के समूह के लिए डीसीएम फिरोजपुर, स्टेशन निदेशक जम्मू, 100 से अधिक यात्रियों के समूह के लिए सीनियर डीसीएम फिरोजपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल : 50 यात्री समूह एसीएम लखनऊ व एआरएम बिलासपुर, 100 यात्री समूह डीसीएम लखनऊ, स्टेशन निदेशक बिलासपुर व लखनऊ, 100 से अधिक के लिए सीनियर डीसीएम लखनऊ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल : 50 यात्री समूह एसीएम मुरादाबाद, 100 यात्री समूह डीसीएम मुरादाबाद और 100 से अधिक के लिए सीनियर डीसीएम मुरादाबाद।
अंबाला मंडल : 50 यात्री समूह एसीएम अंबाला, 100 यात्री समूह डीसीएम अंबाला और 100 से अधिक यात्रियों के लिए सीनियर डीसीएम अंबाला।
दिल्ली मंडल : 50 यात्री समूह एसीएम दिल्ली, 100 यात्री समूह डीसीएम दिल्ली, स्टेशन निदेशक नई दिल्ली और निजामुद्दीन, 100 से अधिक सीनियर डीसीएम दिल्ली।
आईआरसीए दिल्ली : 50 यात्री समूह सीआरएस, 100 यात्री समूह एसीएम आईआरसीए व सीआरसी-जी, 200 यात्री समूह एससीएम-डीबी और 200 से अधिक यात्रियों के समूह के लिए डिप्टी सीसीएम-डीबी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन स्टेशनों पर करवा सकेंगे बुकिंग
रेलवे ने संबंधित मंडलों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह भी जानकारी दी है कि समूह व अधिक टिकटों की बुकिंग के लिए यात्री दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आईआरसीएस, फिरोजपुर, अमृतसर, लुधियाना, जम्मूतवी, लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के काउंटर पर आरक्षण करवा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
समूह के तौर पर रेल टिकट का आरक्षण करवाने के लिए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। एक पत्र के माध्यम से ही यह सुविधा मिल जाएगी जोकि उक्त अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित होगा। इसकी तीन कॉपी तैयार होंगी। इसमें सभी यात्रियों की सूची, नाम और उम्र, ट्रेन नंबर और यात्रा की तारीख लिखनी होगी। वहीं जो यात्री आग्रह पत्र अधिकारी को देगा, उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर भी देना अनिवार्य होगा। वापसी की टिकट के लिए भी यही नियम लागू होंगे। अगर यात्री एक ही कोच में आरक्षण चाहते हैं तो यात्रा की तारीख से लगभग एक माह पहले इस संबंध में आवेदन करना होगा। वहीं रेलवे के नियम अनुसार सीट खाली होने पर एक कोच में समूह के 50 लोगों को ही सामूहिक तौर पर आरक्षण मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed