फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   General Manager Northern Railway inspected Bathinda-Ambala section

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने बठिंडा-अंबाला खंड का निरीक्षण किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
General Manager Northern Railway inspected Bathinda-Ambala section
रेलवे अधिकारी निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को अंबाला मंडल के बठिंडा-अंबाला खंड में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बठिंडा रेलवे स्टेशन से पहले लोको लॉबी, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन का निरीक्षण किया। वे पुल के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए छिनटावाला और नाभा के बीच रेलवे ब्रिज नंबर 129 पर रुके। उन्होंने पटियाला पहुंचकर स्टेशन क्षेत्र व रेलवे स्टाफ कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण बिंदुओं पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने सर्दी-कोहरे के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि रेलवे प्रणाली त्रुटिहीन रूप से काम करे। इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक अंबाला मंडल के गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख विभागाध्यक्ष, उत्तर रेलवे एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed