फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gauri middha become DTO

गौरी मिड्डा बनी अब डीटीओ, आरटीए सचिव का पदभार भी संभालेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
gauri middha become DTO
प्रदेश के हर जिले में तैनात सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का पदनाम अब जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव आरटीए कर दिया गया है। हरियाणा के परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव, शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हालांकि 17 अक्टूबर को सीएम ने प्रदेश के सभी आरटीए सचिव के स्थान पर डीटीओ तैनात करने की घोषणा की थी। इस घोषणा में डीटीओ एवं आरटीए सचिव की बात नहीं थी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा था कि प्रदेश के हर जिले में आरटीए सचिव के स्थान पर डीटीओ तैनात किए जाएंगे। इसमें आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले उपायुक्त क्लास वन अधिकारी तैनात होंगे। लेकिन नोटिफिकेशन में डीटीओ एवं आरटीए सचिव शब्द का प्रयोग किया गया है। इस मुख्य कारण यह है कि मोटरयान नियम 1993 में संशोधन नहीं हो पाना है। इसमें संशोधन के बाद ही सरकार स्वतंत्र रूप से डीटीओ नियुक्त कर सकेगी। इसके बिना ऐसा करना संभव नहीं है। नई नोटिफिकेशन के आधार पर अब अंबाला में एचसीएस गौरी मिड्डा डीटीओ कम आरटीए सचिव बन गई हैं। इससे पहले गौरी जीएम अंबाला रोडवेज और एसडीओ रह चुकी हैं। हालांकि गौरी अब आरटीए सचिव ही थी। लेकिन नोटिफिकेशन लागू होने के कारण उनके पद का नाम बदल गया है। एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी नोटिफिकेशन द्वारा जिला आरटीए सचिव के पदनाम में डीटीओ भी जोड़ किया गया है। अगर राज्य सरकार कानून जिलों में डीटीओ के पदों को सृजित करना चाहती है तो इस संबंध में पहले प्रदेश के परिवहन विभाग को एक प्रस्तावित नोटिफिकेशन गजट में जारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed