{"_id":"691b81fcc2d7801f84062b9f","slug":"ganja-smuggler-arrested-from-platform-1-a-ambala-news-c-36-1-amb1001-153249-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लेटफाॅर्म 1-ए से गांजा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लेटफाॅर्म 1-ए से गांजा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 18 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। बिहार से गांजा लेकर आए एक व्यक्ति को जीआरपी ने सूचना के आधार पर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक-ए से काबू किया। आरोपी की पहचान बेगुसराय निवासी जितो राम के तौर पर हुई है। आरोपी से सात किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छावनी जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गांजे की सप्लाई देनी थी।
विज्ञापन