फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gambling den busted: CIA-2 nabs 10 accused, recovers Rs 1.65 lakh

जुए के अड्डे का भंडाफोड़ : 10 आरोपियों को सीआईए-2 ने पकड़ा, 1.65 लाख बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gambling den busted: CIA-2 nabs 10 accused, recovers Rs 1.65 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 टीम ने जयराम की मंडी इलाके में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.65 हजार रुपये की नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बुधवार की रात को पुलिस की टीम ने दबिश दी थी। सीआईए-2 के सहायक उप-निरीक्षक अजीत पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी थी। सूचना मिली थी कि जयराम की मंडी में सौरभ नामक व्यक्ति के मकान में ताश के पत्तों पर दांव लगाया जा रहा है। जैसे ही पुलिस टीम ने सौरभ के मकान के कमरे में दबिश दी तो जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने ताश के पत्ते बीच में ही फेंक दिए व भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने सभी 10 आरोपियों को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान विरेन्द्र कुमार उर्फ पम्मी, ओमप्रकाश उर्फ बाबू, राहुल, गेंदा लाल उर्फ सूरज, आदित्य उर्फ सौरभ, रोहित, सुनील कुमार, विक्की, रवि व गुलशन के रूप में हुई है। सभी अंबाला कैंट में अलग-अलग जगह पर रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed