{"_id":"586fe58c4f1c1b005215c046","slug":"fury-congressman-pulled-procession-performed-at-dc-office-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाला रोष जुलूस, डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाला रोष जुलूस, डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी की मार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने जहां सरकार को जमकर कोसा, वहीं आलू की फसल कम कीमत पर बिकने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर में आलू से भरी ट्राली पलट दी। किसानों ने साफ कहा कि नोटबंदी के कारण आलू की फसल के पूरे दाम नहीं मिल रहे, जबकि प्रति एकड़ फसल बिक्री पर करीब 15 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, किसानों के जाते ही लोगों ने अपने थैले आलू से भरे और अपने घर ले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव मोहड़ा के सरपंच अमरजीत सिंह आलू से भरी ट्राली लेकर डीसी कार्यालय परिसर में पहुंचे। उनके साथ किसान रविंदर शापहुर, जरनैल मोहड़ा, पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह गरनाला, गुरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने बताया कि प्रति एकड़ आलू की फसल को तैयार करने में 25 बोरी आलू-बीज, जिसकी कीमत 25 हजार रूपए है, खर्च हुई है, जबकि इसके अलावा खाद दवाइयों पर 15 हजार रुपये खर्च आया है। ऐसे में किसान को प्रति एकड़ लगभग 40 हजार रुपए खर्च करना पड़ा है, लेकिन मार्केट में प्रति एकड़ फसल पर 25 हजार रुपये तक ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को प्रति एकड़ लगभग पंद्रह हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। शाहपुर मोहड़ा के क्षेत्र में करीब 800 एकड़ जमीन पर किसानों ने आलू की फसल को तैयार किया है। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाला रोष जुलूस, डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन
अंबाला सिटी। भ्रष्टाचार व नोटबंदी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीसी अंबाला को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले यह सभी सिटी के सेक्टर आठ स्थित हुडा मैदान में एकत्रित हुए, जहां से रोष मार्च के रूप में डीसी कार्यालय परिसर तक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। देश का हर वर्ग केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रभावित हुआ, जबकि कइयों की तो जान तक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला देश के बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया है। बिना सोचे समझे यह फैसला देश की जनता पर थोप दिया गया। इसी कारण से देश की जनता बैंकों व एटीएम के बाहर लाइनों में लगी रही, जबकि अभी भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद व हरियाणा की प्रभारी विप्लव ठाकुर ने नोटबंदी से सबसे अधिक नुकसान महिलाओं को झेलना पड़ा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव हरीश सासन ने मांग की कि सरकार जनता को नोटबंदी के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करे, जबकि दुकानदार और उद्योगों को आयकर व सेल्स टैक्स में 1 साल तक 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा ने अपने पैसों को संपत्ति में बदलने की साजिश रची थी।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, अशोक मेहता, डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, कनौजिया महासभा के अध्यक्ष सतीश कनौलिया, लक्की, भूषण, अनूप कनौजिया, सुरेंद्र राजू, संजय सेठी, जिला परिषद मेंबर गुरविंद्र सिंह, तरूण चुग, अंबाला छावनी यूथ प्रधान मनीष राणा, संजीव राणा, यूथ कांग्रेस महासचिव सिकंदर महला, ब्लॉक समिति मेंबर जसबीर, रणधीर सौंटा, गगनजीत सिंह, निखिल कालड़ा, बलजिंद्र घेल, रमन, केशव, सोनू, दलीप चावला, अर्जुन धीमान आदि मौजूद रहे।
उधर, विज बोले बौखलाए कांग्रेसी कर रहे नौटंकी
कांग्रेसियों के इस रोष प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेसी दरअसल नोटबंदी के बाद से ही बौखला गए हैं, इसलिए वे इस तरह के प्रदर्शन करते फिर रहे हैं। विज ने कहा कि सरकार की नोटबंदी के खिलाफ किये कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि अब कांग्रेसियों के पास मुद्दों का टोटा हो गया है और नोटबंदी तो सारे देश में हो चुकी है। कालेधन को बंद करने का इम्पैक्ट भी आना शुरू हो गया है। अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा तो इनके साथ नौटंकी कर रहे है।