फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Frustrated from Electricity cuts, blocked

बिजली कट से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Sat, 07 Jun 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 07 Jun 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Frustrated from Electricity cuts, blocked
नारायणगढ़। झुलसा देने वाली गर्मी और तीन दिन से बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे गांव कक्कड़माजरा व आसपास के गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव कक्कड़माजरा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-73 पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद बिजली निगम के एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीण माने। ग्रामीणों का कहना था कि वे तीन दिन से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। रात को 11 बजे के बाद तो बिजली आती ही नहीं।
विज्ञापन


उन्हें सारी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उनका गर्मी के मौसम में जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बिजली के साथ पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बिजली न होने के कारण उन्हें पशुओं का चारा काटने की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे के पश्चात मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ पंकज देसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि तेज हवाएं चलने के कारण बिजली के तार पेड़ों से टकरा जाते हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए बिजली को बंद किया गया था। उन्होंने ग्रामीणों को शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed