फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

बस पर लिखा था हरियाणा रोडवेज भिवानी, अंबाला में पकड़ी गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला। भिवानी रोडवेज के नाम से फर्जी रोडवेज बस को अंबाला में पकड़ी गई। यह बस भिवानी से क्लर्क की परीक्षा देने आए उम्मीदवारों को पंचकुला लेकर आई थी। इसकी एवज में प्रत्येक उम्मीदवार से 600-600 रुपये वसूले गए थे। सवारियां बिठाने के लिए जीरकपुर में पंचकूला रोडवेज के इंस्पेक्टरों ने बस को रुकने का इशारा किया था। लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका। इस बस में करीब 60 परीक्षार्थी व उनके परिजनों सवार थे। अब रोडवेज डिपो की महाप्रबंधक गौरी मिड्ढा ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

आरटीए कर्मचारी के भाई के नाम रजिस्टर्ड है बस
फर्जी बस से जुड़ा यह मामला हाईप्रोफाइल नजर आ रहा है। जांच में यह बात सामने आई कि बस भिवानी आरटीए में तैनात एक कर्मचारी के भाई विकास सोसायटी के नाम से पंजीकृत है। उनकी दो अन्य बसें भी भिवानी में चल रही हैं। बस मालिक विकास ने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की किलोमीटर स्कूल के तहत बस को चलाने के लिए खरीदा था लेकिन किलोमीटर स्कीम में घोटाले के चलते सरकार ने स्कीम को रद्द कर दिया। इसी के चलते बस मालिक की बस खड़ी थी। प्रदेश भर में क्लर्क की तीन दिन तक परीक्षा थी। जिसके तहत आरटीए में पहुंच के चलते इस मौके को भुनाने के लिए बस को भिवानी से पंचकूला के बीच दौड़ाने की खेल रचा गया। बिना परमिट और रोडवेज के नाम से अतिरिक्त किराये पर स्पेशल दौड़ाया गया है। भिवानी से पंचकूला तक रोडवेज बस का किराया आना-जाना 400 रुपये बनता है लेकिन बस परीक्षार्थियों से करीब 600 रुपये के हिसाब से किराया वसूला गया है। इसके अलावा कोई टिकट भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

गांव बजीना का रहने वाला मालिक
देर शाम तक रोडवेज वर्कशॉप में रोडवेज इंस्पेक्टरों के साथ-साथ पुलिस जांच में जुटी रहीं। पूछताछ में सामने आया है कि यह बस भिवानी में ब्लॉक तोशाम के गांव बजीना के रहने वाले विकास ने खरीदी थी और आरटीए की ओर से 23 जनवरी 2019 को इसकी पासिंग की है। लेकिन रोडवेज के चालक-परिचालकों ने अंबाला में ऐसी बसें सड़कों पर दौड़ती दिखी तो हाईवे पर इंस्पेक्टरों ने अपनी चौकसी बढ़ा दी थी जिसके चलते यह बस पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम को बस इम्पाउंड
रविवार देर शाम को पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और बस को इम्पाउंड किया गया है। अब देखना यह है कि बस मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। रोडवेज की ओर से बस चालक एवं तोशाम के गांव नया गांव निवासी अजीत को पुलिस को सौंप दिया गया है। इस बस पर एक राजनैतिक पार्टी का स्टीकर भी आचार संहिता के बावजूद लगा हुआ था।

भिवानी रोडवेज के नाम से यह बस फर्जी है। अब यह बस किलोमीटर स्कीम है या नहीं है। यह मुझे नहीं पता। इसीलिए एसपी को मामले की शिकायत देकर धोखाधड़ी का मुकदमा करने की मांग की है पुलिस पूछताछ के बाद ही हमारे पर अधिकारिक रूप से जानकारी आएगी तभी ज्यादा जानकारी दी जा सकती है।
- गौरी मिड्ढा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed