{"_id":"5d8137bf8ebc3e93df423188","slug":"froud-ambala-news-knl5453123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 2.20 लाख, पटियाला की महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 2.20 लाख, पटियाला की महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। विदेश जाने की चाह में छावनी के दो युवक वीजा एजेंट महिला के झांसे में आ गए और दोनों ने 1.10-1.10 लाख रुपये की राशि गवां दी। अब पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीएंडटी कालोनी अंबाला छावनी हिम्मतपुरा निवासी विजय पाल और मंगल सैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चावला चिकन सेंटर फाटक नंबर 22 पटियाला निवासी रिया शर्मा वीजा एजेंट का काम करती है। इस महिला ने हमारे साथ सिंगापुर का वर्क वीजा लगाने का इकरार किया था। इसके एवज में इसने हमारे से दो- दो लाख रुपये देने को कहा था। एक लाख रुपये इसने बतौर एडवांस लेने को कहा था। बकाया एक लाख रुपये वीजा लगने के बाद लेने थे। विदेश जाने की चाह में विजयपाल और सतीश दोनों ने अलग-अलग 1 लाख 10 हजार रुपये जमा करवाये। आरोपी रिया शर्मा ने उन्हें कहा था कि आपका तीन महीने के अंदर-अंदर वीजा लग जायेगा। लेकिन जब तीन माह बीत जाने के उपरांत वीजा नहीं लगा तो उन्होंने रिया से बातचीत की। उसने फिर आश्वासन दे दिया। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया और दोनों ने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए। जब वह इसके घर पर दो-तीन बार गए तो आरोपी ने दरवाजा तक नहीं खोला।
पुलिस के साथ गए महिला के घर
थाना पड़ाव में शिकायत के बाद दो पुलिस कर्मियों के साथ जब वह पटियाला उपरोक्त महिला के घर गए तो भी रिया शर्मा ने अपने घर का गेट नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने एसपी पटियाला को भी इसकी शिकायत थी, लेकिन अभी तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रिया से उन्हें विपिन कुमार निवासी पक्की सराय अंबाला छावनी ने मिलवाया था। वह इस महिला को जानता था। आरोपी महिला विपिन कुमार का फोन नहीं उठा रही है। उसका नम्बर भी ब्लॉक लिस्ट मे डाल दिया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।