फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

बैंक मैनेजर बताकर किसान से पूछा ओटीपी नंबर, खाते से उड़ाए 25000

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला सिटी। स्वयं को बैंक मैनेजर बताकर धोखे से गांव बहबलपुर वासी किसान मायाराम के एटीएम का ओटीपी नंबर पूछ लिया। ठगी से अंजान वह सबकुछ बताता रहा। इतना ही नहीं फोन पर आया ओटीपी भी बता दिया। जब तक बातचीत समाप्त होती, तब तक उसके खाते से 25 हजार निकल चुके थे। आनन-फानन में फोन बंद करवाकर उसने बैंक स्टाफ से संपर्क साधा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सदर थाने में फोन नंबर के अज्ञात धारक पर ठगी व अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे मायाराम के पास फोन आया। काल करने वाले ने स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक, जलबेहड़ा का मैनेजर बताया। कहा कि उनका एटीएम बंद हो गया है। उसे एक्टिवेट करने के लिए ओटीपी नंबर मांगा। क्योंकि हाल ही में बैंक मैनेजर बदल गया था, इसलिए मायाराम ने विश्वास कर उसे अपनी पूरी डिटेल दे दी। ठग ने कहा कि उनके मोबाइल पर एक नंबर आएगा, यदि कार्ड एक्टिवेट हो जाए बता दें। काफी देर तक दोनों में बात होती रही, उसी दौरान पैसे इधर से उधर हो गए। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के अनुसार मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed