फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

शोरूम के लिए 136 मरले जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगे, भाई बहन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला (साहा)। शोरूम के लिए 136 मरले जमीन दो करोड़ 58 लाख रुपये में प्लाट दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने गांव सबगा निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर साहा निवासी राकेश छतवाल और उसकी बहन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि मैं फर्नीचर बनाने का काम करता हूं। मुझे अपना शोरूम बनाने के लिए साहा चौक के पास शाहाबाद रोड पर जमीन की आवश्यकता थी। मेरे जानकार डकौला निवासी गुरदीप सिंह उर्फ भूरा व बलजिंद्र सिंह निवासी गांव बिहटा प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि ओमकार अस्पताल के नजदीक एक प्लाट है। 15 जुलाई को साहा मेरी फर्नीचर की फैक्टरी में गुरदीप व उसका पार्टनर जयपाल उर्फ छोटा व राकेश छतवाल आये। राकेश छतवाल ने मुझे बताया कि शाहाबाद रोड पर साहा चौक के पास मेरा एक प्लाट है। जिसका कुल रकबा 1125 वर्ग गज 136 मरले ) का है। साथ ही यह भी बताया कि मैं और मेरी बहन कोमल उपरोक्त प्लॉट के असल मालिक हैं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में इस प्लाट का सौदा 2 करोड़ 58 लाख रुपये तय हुआ। सौदे के मुताबिक 19 जुलाई को इकरारनामा हो गया। 20 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये की आरटीजीएस पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से व 20 लाख रुपये का चेक राकेश छतवाल को देकर कुल 60 लाख रुपये में इकरारनामा लिखा गया। 15 जनवरी 2021 रजिस्ट्री की तारीख तय की गई। कुछ समय बाद जब मैंने अपने तौर पर छानबीन की तो मुझे पता चल कि राकेश व उसकी बहन कोमल ने जिस भूमि का इकरारनामा मेरे साथ किया है वह उनकी नहीं है। इस तरह उन्होंने उसके साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। क्योंकि वह प्लाट रिकॉर्ड में पहले ही विपिन व विशाल इत्यादि के नाम है। इसके बाद उन्होंने जो चेक पोस्ट डेट का दिया था उसके रद करवा दिया। इस तरह आरोपियों ने करीब 40 लाख की धोखाधड़ी कर शिकायतकर्ता को चूना लगा दिया। साहा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed