फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

गूगल पे के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करना पड़ा महंगा, सेना जवान ने गंवाए 39 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
froud
गूगमोबाइल में गूगल पे एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद जब अकाउंट नहीं चल पाया तो उसने गूगल पे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर हेल्प मांगी। लेकिन आर्मी के जवान को यह हेल्प मांगना महंगा पड़ा और गूगल पे के साथ अटैच किए गए बैंक अकाउंट नंबर से 39 हजार रुपये गंवा बैठा। सेना जवान रवि की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने करीब दो माह के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आर्मी का जवान रवि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। पुलिस को दी शिकायत में जवान ने बताया कि 9 अगस्त को 12 बजकर 45 मिनट पर उसने गूगल पे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया ताकि वह उसका गूगल पे चल सके और वह पैसे का लेन देन जम्मू कश्मीर बैठे हुए कर सके। उसने फोन कर पूछा कि क्या वह गूगल पे के कस्टमर केयर सेंटर से बोल रहे हैं तो उसने हामी भर दी। इसके बाद उसने एप्लीकेशन नहीं चलने की समस्या बताई तो जवाब मिला कि उसका अकाउंट बंद हो गया है जिसे दोबारा से चलवाना पड़ेगा। इसी बीच किसी ने धोखे से उसके खाते से 39 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed