{"_id":"641210a1a42b8b132b005505","slug":"fraud-of-six-lakhs-in-the-name-of-buying-a-plot-ambala-news-c-18-1-61123-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लाॅट खरीदने के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लाॅट खरीदने के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। 100 गज का प्लाॅट खरीदने के मामले में छह लाख रुपये की धोखाधड़ी मामला सामने आया है। पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देकर प्लाॅट पर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। इस मामले में 24 जनवरी को एसपी अंबाला के पास पहुंची शिकायत के बाद थाना महेश नगर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार वर्मा व अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी
पवन कुमार ने बताया कि वह न्यू प्रीत नगर कैट का निवासी है और खसरा नंबर 46 रकबा 100 वर्ग गज अनिल कुमार नेपियार रोड कैंट से 17 फरवरी 2014 में पूरी पेंमें देकर खरीदा था। उसने विक्रय पत्र 28 जनवरी 2005 में सुरेन्द्र वर्मा उर्फ फोरमैन कबीर नगर अंबाला कैंट से खरीदा था। जब वह अपनी भूमि पर मकान बनाने गया तो फोरमैन ने उसे मकान बनाने से मना कर दिया। उसने उसका प्लाॅट अन्य को बेच दिया और कहने लगा कि वह उसे साथ वाला प्लाॅट दे देगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को चेक दिये जोकि बाउंस हो गए। फोरमैन ने 4 नवंबर 2022 को एसआई के समक्ष उसे प्लाॅट दिखाया और कहा कि वह रुपयों का बंदोबस्त कर ले। 28 नवंबर 2022 को वह सामान लेकर पहुंचा तो उसे पता चला कि फोरमैन उर्फ सुरेंद्र वर्मा की 16 नवंबर 2022 की रात मौत हो गई। इसके जीते जी एसआई के कहने पर पीड़ित इससे दो लाख 25 हजार रुपये के चेक दिलवाया गया था। उसके प्लाॅट की कीमत छह लाख रुपये थी। वह भी बाउंस हो चुका है। फोरमैन के लड़के पारस वर्मा से पीड़ित को प्लाॅट देने के बारे में कहा तो उसने मना कर दिया और कहा कि ना तो कोई प्लाॅट मिलेगा ना ही रुपये। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।