{"_id":"652857ff0c495b241002c6c5","slug":"fraud-of-rs-540-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-canada-case-registered-against-four-ambala-news-c-36-1-amb1002-12119-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 5.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 5.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
अंबाला।
कनाडा भेजने के नाम पर अंबाला छावनी के प्रभु प्रेम पुरम निवासी दिलावर सिंह के साथ मोहाली ही इमीग्रेशन कंपनी के संचालक और काउंसलर ने 5.40 लाख रुपये धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने महेश नगर थान में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
दरअसल शिकायतकर्ता दिलावर सिंह ने बताया कि वह एक निजि कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर काम करता है। वह मोहाली के सेक्टर 10 गया था जहां पर एक इमीग्रेशन कंपनी वीजा लैंड के काउंसलर जसप्रीत, प्रियंका व अन्य काउंसलिंग मैनेजर से बात हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उसे कनाडा की पीआर दिला देंगे। उनकी कनाडा में अधिकवक्ताओं की पूरी टीम है। कंपनी के संचालक निशान सिंह ने भी उन्हें भरोसा दिलाया।
इसके बाद उन्होंने रुपये का भुगतान अलग अलग तारीखों में कर दिया। मगर पीड़ित के परिवार का वीजा नहीं लगा। अब कंपनी संचालक और काउंसलर मामलों को टहला रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने एसपी अंबाला को इस बाबत व्यथा बताई और अब महेश नगर थाना पुलिस ने प्रभजोत सिंह, जसप्रीत, प्रियंका शर्मा और निशान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।