{"_id":"683b5017a7fe6b360f0aaed4","slug":"fraud-in-the-name-of-plot-registration-ambala-news-c-36-1-sknl1017-143641-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लाॅट की रजिस्ट्री के नाम पर धाेखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लाॅट की रजिस्ट्री के नाम पर धाेखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। ग्रीन सर्कल होम सोसायटी में प्लाॅट की रजिस्ट्री के नाम पर सिटी के काजीवाड़ा निवासी रुचि रानी की शिकायत पर 76 हजार की धोखाधड़ी हो गई। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर यादविंद्र मेहरा और जसविंद्र सिंह पर बीएनएस की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित सिटी के काजीवाड़ा निवासी महिला ने बताया कि सिटी के सेक्टर-27 की ग्रीन सर्कल होम सोसायटी में बुक करवाया था। प्लाॅट की पूरी कीमत भी जा चुकी है, बस रजिस्ट्री होना बाकी था। कंपनी की तरफ से मेल मिला था कि रजिस्ट्री का काम हमारे प्रतिनिधि यादविंदर मेहरा देखेंगे। यादविंद्र ने आगे जसविंद्र सिंह का खाता नंबर भेजा। 17 नवंबर 2023 को दी गई राशि एक लाख एक हजार 247 की पीडीएफ आ गई।
रजिस्ट्री न होने पर पता चला कि यादविंदर मेहरा को काम से निकल दिया है। जब दस्तावेज जांचे तो पता चला कि किसी दूसरी महिला के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करके बनाए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बाद में डीजीपी व चीफ सेक्रेटरी को शिकायत भेजी गई थी। जो डीएसपी को मार्क हुई थी। फिर जसविंदर सिंह को डालकर समझौता करवाते हुए 25 हजार रुपये दिए थे। बाकी की किस्त नहीं मिली।