फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fourth accused arrested in conspiracy to trap forest workers

Ambala News: वनकर्मियों को फंसाने की साजिश में चौथा आरोपी किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in conspiracy to trap forest workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। खैर के पेड़ चोरी करने के मामले में चौथे आरोपी छछरौली के जट्टावाला गांव निवासी शाहरुख को पुलिस ने काबू कर लिया।
आरोपियों ने कानूनी शिकंजे से बचने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों पर ही जानलेवा हमले का झूठा आरोप लगाने की कहानी रच दी थी। पुलिस के अनुसार, गहनता से जांच में इस पूरी कहानी की परतें खुलती चली गईं। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार पिस्तौल बरामद किया जाएगा। शहजादपुर थाना प्रबंधक ओम चंद ने बताया कि इस मामले की कहानी पिछले साल जून 2025 में लिखी गई थी। तब वन दरोगा सुभाष चंद ने आरोपी परवेज खान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी वन क्षेत्र से खैर के बेशकीमती पेड़ चोरी करने की शिकायत थाना शहजादपुर में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए खैर के पेड़ों से लदी एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की थी।
चोरी के मामले में फंसने और वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने यह साजिश रची थी। अपनी ही गाड़ी और स्वयं पर गोलियां चलाईं। शोर मचाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों पर ही गोलियां चलाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed