{"_id":"584856984f1c1be3594499b4","slug":"four-thousand-is-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार करोड़ से बनेगा रिंग रोड : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार करोड़ से बनेगा रिंग रोड : विज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला जिला से संबंधित पांचों राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए अंबाला सदर और अंबाला शहर के लिए 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड बनाया जायेगा। इस रिंग रोड के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भिजवाया जा चुका हैं। वे अंबाला छावनी में एसडीएम और तहसील कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यालयों के अंबाला छावनी में स्थापित होने से न केवल लोगों की 50 वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई है बल्कि प्रशासनिक स्तर पर अंबाला छावनी का दर्जा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन मांगो को लेकर न केवल पिछले 50 वर्षों से अंबाला छावनी के लोग हर सरकार में मांगपत्र प्रस्तुत करते रहे बल्कि एसडीएम कार्यालय की स्थापना के लिए सभी राजनैतिक दलों ने मिलकर एक संघर्ष मोर्चा भी स्थापित किया था। शीघ्र ही उपयुक्त स्थान का चयन करके मिनी सचिवालय भी बनवाया जायेगा ताकि सभी सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे अपनी सेवाएं दे सकें। इस अवसर पर उपायुक्त प्रभजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एडीसी आरके सिंह, निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह, डीएसपी सुरेश कौशिक, तहसीलदार टी.आर. गौतम, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन सन्नी आनंद, मंडल अध्यक्ष सोम चोपडा, जसबीर जस्सी, सुरेंद्र तिवारी, अजय बवेजा, राजीव डिंपल, शैली खन्ना, रामबाबू यादव, गुरपाल माजरा, रणधीर सिंह पंजोखरा, नीटू सचदेवा, रवि सहगल, रवि चौधरी, बलकेश वत्स, महेंद्र सेठी, सुरेंद्र बिंद्रा, ललता प्रसाद, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।