{"_id":"683335756ee69b274f52fdc7681be426","slug":"four-shops-theft-things-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी नगर में चार दुकानों के ताले टूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी नगर में चार दुकानों के ताले टूटे
अंबाला
Updated Wed, 20 Nov 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात को शहर में चोरों ने जमकर दुकानों के ताले तोड़े और हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया। रात भर चोरियों का सिलसिला चलता रहा, जबकि दुकानदारों में इन घटनाओं से दहशत है। यह सारी वारदात शहर के लक्ष्मी नगर में हुई, जिससे आशंका है कि किसी गिरोह इन घटनाओं को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को शहर के लक्ष्मी नगर में चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया। कन्फेक्शनरी शॉप मालिक संजी वर्मा ने बताया कि वे अपनी दुकान ठीक से बंद करके गए थे। जब अगले दिन पहुंचे, तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से तीन हजार की नकदी व करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी किया है। इसी तरह जोधा डेयरी से चोरों ने गुल्लक में रखी करीब 800 रुपये की नकदी उड़ाई, जबकि रमेश इलेक्ट्रिशियन की शॉप से चोरों ने 15 हजार की नकदी गायब कर डाली।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने इसी क्षेत्र में स्थित जय दुर्गा शॉप के भी ताले तोड़े। उधर, दुकानदारों का कहना है कि एक ही रात में एक क्षेत्र में चार दुकानों के ताले टूटना दर्शा रहा है कि चोरों को किसी का खौफ नहीं है। गिरोह एक साथ काम कर रहा है, जिससे दुकानदारों में दहशत है।
चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों का मुआयना किया।