{"_id":"633c9013c500635d3b5e16ac","slug":"four-lakh-cash-and-jewelery-stolen-in-broad-daylight-from-engineer-s-house-in-army-ambala-news-knl1234085117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेेना में इंजीनियर के घर से दिनदहाड़े चार लाख की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेेना में इंजीनियर के घर से दिनदहाड़े चार लाख की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र में दिनदहाड़े सेना में इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी हो गई। सैन्य कर्मी की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपनी दुकान पर गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में शिवानी पत्नी वीरेंद्र दहिया ने बताया कि वह एमईएस वाटर टैंक छावनी की निवासी है। उसके पति आर्मी में इंजीनियर हैं। इस समय वह मनाली हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं। महिला ने बताया कि उसने ब्यूटी सैलून खोला हुआ है जोकि खड्गा कॉम्प्लेक्स आर्मी एरिया में है। सोमवार दोपहर को वह अपने घर पर ताला लगाकर दुकान पर गई थी। शाम छह बजे घर पर राहुल पाडें आया और देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने फोन पर सूचना दी। कमरे में जाकर देखा तो बेड खुला हुआ था और कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे।
दूसरे कमरे में रखी अलमारी को चेक किया तो उसमें से सिल्वर रंग का बैग जिसके अंदर सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, सोने के दो पेंडेंट, दो सोने के कड़े, सोने के दो नजराने बच्चे के आदि गहने गायब थे। वहीं दूसरे बैग में से करीब चार लाख रुपये नकदी गायब थी, जिसे किसी ने चोरी कर लिया।