{"_id":"5f1c7a2e8ebc3e638d295bcd","slug":"four-arrest-in-rinku-murder-case-ambala-news-knl385795197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू हत्या के मामले में पुलिस ने 4 को दबोचा, पांचवे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू हत्या के मामले में पुलिस ने 4 को दबोचा, पांचवे की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी द्वारा मायके पक्ष को बुलाकर पति की हत्या करवाने के मामले में नग्गल थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पुलिस ने मृतक रिंकू की सास सलोचना को गत दिवस ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं शनिवार को पूछताछ के बाद अन्य तीन को जिसमें मृतक का साला राजकुमार उर्फु राजू को जलबेड़ा जिला पटियाला से, साडू तरसेम व तेजा को घग्गड़ जिला कैथल से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एक अन्य फरार है, जिसकी धड़पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
यह था मामला
पति के साथ झगड़े से तंग आकर मायके से पांच लोगों को बुलाकर अपने पति की डंडे और बिंडों से पीटकर हत्या करवा दी थी। इमसें गांव नड़ियाली निवासी 33 वर्षीय रिंकू की मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई नच्छत्र सिंह के ब्यानों पर पुलिस ने रिंकू की पत्नी का भाई राजू, उसकी मां सलोचना, जीजा तरसेम और उसका छोटा भाई तेजा व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
मृतक रिंकू के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें चार लोगों को धर दबोचा है। अन्य एक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मवीर, एसएचओ, नग्गल थाना।