फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four and a half lakhs cheated in the name of sending to Australia

Ambala News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakhs cheated in the name of sending to Australia
नारायणगढ़। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। भूरेवाल गांव निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने करनाल के पास ब्रास गांव निवासी संदीप कुमार, शामली गांव निवासी गोल्डी, प्रदीप कुमार, विजय और महेंद्र को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार की उनके गावं में रिश्तेदारी है और वो आमतौर पर यहां आता रहता था। आरोपी ने उसे झूठा आश्वासन दिया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने पत्नी सहित उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया और कहा कि विदेश में अच्छी नौकरी मिल जाती है। आरोपी के कहने पर छोटी बस्सी गांव निवासी बलविंद्र सिंह इसकी बातों में आ गया और उसने अपने बेटे अजय कुमार को आस्ट्रेलिया भेजने की बात कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने बात करने के लिए नवंबर 2023 में करनाल के होटल में बुलाया। इस दौरान अन्य आरोपी भी संदीप के संपर्क में बलविंद्र सिंह ने आरटीजीएस के माध्यम से आठ लाख 50 हजार रुपये संदीप के खाते में डाले। इसी तरह शिकायतकर्ता ने अपने वा अपने बेटे के खाते से नाै लाख 70 हजार रुपये आरोपी के खाते में आरटीजीएस सेभेजे। नाै अप्रैल को सुरेंद्र सिंह और शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह करनाल आईटी चौक के पास होटल में पहुंचे। यहां उनकी सभी आरोपियों से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 19 लाख रुपये नकद ले लिए। 15 अप्रैल को सुरेंद्र सिंह के घर आरोपी संदीप वा गोल्डी आए और 15 लाख रुपये वापिस करके चले गए, साथ ही यह भी कहा कि अभी यह पैसे वापिस रख लो, वीजा आने के समय ले लेंगे। इसके बाद उन्हें कई फोन किए गए और मुलाकात भी की। बावजूद इसके अजय कुमार का वीजा नहीं आया। जबकि अजय कुमार को यह कहकर बैंकाक भेज दिया गया कि वो उसे वहां से आस्ट्रेलिया भेज देंगे। इस दौरान बेटे के पास रखे चार लाख 50 हजार रुपये के आस्ट्रेलियन डालर और पासपोर्ट भी आरोपियों ने ले लिया। अजय कुमार को वहां पर बंधक बनाकर रखा।

अजय कुमार लगभग दो महीने बाद भारत वापस आया। इस बीच आरोपियों ने चार लाख रुपये का चेक दिया जोकि बैंक में कैश नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तीन लाख 70 हजार रुपये सुरेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए लेकिन अभी भी साढ़े चार लाख रुपये आरोपियों से लेने हैं और वो इसे देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed