फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four accused employees transferred, reply sought in 15 days

Ambala News: आरोपित चार कर्मचारियों का तबादला, 15 दिन में मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Four accused employees transferred, reply sought in 15 days
अंबाला। विजिलेंस रेड के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटर पर पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए चार कर्मचारियों का दूसरी जगह तबादला कर दिया गया है। जांच होने तक वो यूटीएस काउंटर पर काम नहीं कर पाएंगे। यह कार्रवाई विजिलेंस से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर वाणिज्य विभाग की तरफ से की गई है, वहीं चारों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है और उनसे 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अगर उन्होंने तय समय पर अपना जवाब नहीं दिया तो फिर मामले की सुनवाई एक विशेष टीम के समक्ष होगी और दोषी पाए जाने पर तरक्की के अलावा वेतन कटने आदि की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह था मामला
दरअसल 13 अगस्त को रात लगभग 11 बजे विजिलेंस ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित केंद्र पर रेड डाली थी। यह रेड उस समय की गई जब कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने वाली थी। अचानक विजिलेंस टीम यूटीएस काउंटर पर दाखिल हुई और काटी गई टिकटों का ब्यौरा लेने में जुट गई। इस दौरान सभी काउंटरों पर कार्यरत कर्मचारियों का लेखा-जोखा देखा गया, वहीं कंप्यूटर में टिकटों की गिनती और राशि का जब मिलान किया तो उसमें कुछ गड़बड़ी मिली थी।
विज्ञापन

विजिलेंस की रिपोर्ट मिली है। इस आधार पर चारों कर्मचारियों को यूटीएस काउंटर से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है। वहीं चारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 15 दिन के अंदर जवाब न देने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed