फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four accused caught betting on IPL match, 10 mobiles, cash and car recovered

Ambala News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी काबू, 10 मोबाइल, नकदी और कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four accused caught betting on IPL match, 10 mobiles, cash and car recovered
अंबाला सिटी। सुल्लर मोड़ के पास स्विफ्ट कार में बैठकर गुजरात टाइटन व किंग्स-11 पंजाब टीमों द्वारा खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा खेलते चार आरोपियों को सीआईए-2 अंबाला ने दबोच लिया। इनके पास से 10 मोबाइल, स्विफ्ट कार, रजिस्टर व 21 हजार 400 रुपये बरामद किए गए। चारों के खिलाफ थाना सदर अंबाला में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बलदेव नगर के न्यू प्रताप नगर निवासी आरोपी जितेंद्र सिंह,त्रिणेवी रोड वर्तमान पता आसा सिंह गार्डन निवासी दीपक कुमार, नया बांस रेलवे रोड निवासी दीपक कांसल व शहर के पटेल रोड निवासी अनमोल के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक कांसल के खिलाफ पहले भी आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने का मामला थाना शहर में दर्ज है। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधी में सलिंप्त व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed