{"_id":"6a35a54e2985f63fe5094130","slug":"former-players-are-inspiring-children-and-youth-to-take-up-football-ambala-news-c-36-1-sknl1017-165077-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चों व युवाओं को फुटबॉल के लिए प्रेरित कर रहे पूर्व खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चों व युवाओं को फुटबॉल के लिए प्रेरित कर रहे पूर्व खिलाड़ी
Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
राधे श्याम, पूर्व खिलाड़ी फुटबॉल
अंबाला। फुटबॉल इतिहास को पुनर्जीवित करने और युवा पीढ़ी को मैदान से जोड़ने के लिए वारहीरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ियों ने एक सराहनीय मुहिम शुरू की है। खेल के प्रति घटते रुझान को देखते हुए यह अनुभवी खिलाड़ी अब खुद मैदान पर उतरे हैं । वह बच्चों और युवाओं को फुटबॉल के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ये खिलाड़ी निशुल्क कैंप और शिविरों के माध्यम से इन खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर और तकनीक सिखा रहे हैं।
वारहीरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि एक समय ऐसा था जब अंबाला के फुटबॉल खिलाड़ियों का लोहा देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में माना जाता था। यहां के मैदानों से निकले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंबाला का नाम रोशन किया। लेकिन बदलते समय के साथ वह पुराना दौर अब खत्म होता जा रहा है। खेल सुविधाओं की कमी और युवाओं का डिजिटल गैजेट्स व अन्य तरफ झुकाव होने के कारण फुटबॉल का ग्राफ नीचे गिरा है। इसी गिरते स्तर को थामने के लिए पूर्व दिग्गजों ने आगे आने का फैसला किया।
-- --
निशुल्क शिविरों से तराशी जा रही हैं प्रतिभाएं
करीब 20 पूर्व खिलाड़ियों की टीम वारहीरोज क्लब के जरिये युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये कैंप निशुल्क हैं, ताकि किसी भी प्रतिभावान बच्चे को आर्थिक तंगी के कारण पीछे न रहना पड़े। इन शिविरों में बच्चों को फुटबॉल की बेसिक स्किल्स, ड्रिबलिंग, पासिंग और फिटनेस के टिप्स दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- --
फोटो नंबर - 21
खेलते खेलते ही लग गए थे रेलवे में नौकरी
उनके समय में फुटबॉल का इतना क्रेज था कि वह खेलते खेलते ही रेलवे में नौकरी लग गए थे। अंबाला के फुटबॉल खिलाड़ियों का एक डर देशभर के खिलाड़ियों में रहता था। आज अंबाला में आधुनिक सुविधाओं से लैस मैदान होने के बावजूद भी खिलाड़ी वो मुकाम हासिल नहीं कर पा रहे। हमारा मकसद अंबाला को फिर से फुटबॉल का हब बनाना है। आज के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की जरूरत है, जो हम अपने अनुभव से देने का प्रयास कर रहे हैं।
राधे श्याम, पूर्व खिलाड़ी, वार हीरोज क्लब
-- --
फोटो नंबर - 22
दोबारा अंबाला के फुटबॉल खिलाड़ियों का बजेगा डंका
अगर हम आज आगे नहीं आए तो अंबाला की फुटबॉल पहचान पूरी तरह खो जाएगी। निशुल्क कैंप के जरिए हम न सिर्फ खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को नशे और गलत सोहबत से दूर रखकर खेल ऊर्जा की तरफ मोड़ रहे हैं। युवा अगर फुटबॉल में आगे आएंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब अंबाला फिर फुटबॉल की फौज तैयार करेगा। यहां के फुटबॉल खिलाड़ी देशभर में अपना नाम चमकाएंगे।
रोशन लाल, पूर्व गोल कीपर व राष्ट्रीय खिलाड़ी
-- -