फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former Chief Minister Chaudhary Om Prakash Chautala reached Ambala

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला पहुंचे अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Chaudhary Om Prakash Chautala reached Ambala
इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला बुधवार को छावनी कच्चा बाजार में प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कान का आपरेशन होने के कारण कोई बातचीत नहीं की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

ओंकार सिंह ने कहा कि छावनी की जनता डर, भय और अनिश्चितता के वातावरण में जी रही है। प्रदेश में इस समय शिक्षा व स्वास्थ्य के मामले में निजी क्षेत्र का बोलबाला है। निजी स्कूल की फीस बढ़ाए जाने से अभिभावक परेशान हैं। सरकार व प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से ट्यूशन फीस वृद्धि की जा रही है। वहीं वार्षिक शुल्क वसूलने के लिए बच्चों के परीक्षा परिणाम रोके जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये की जाएगी। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी या 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस मौके पर जगमाल सिंह रोलो, जसविंदर स्कराओ, अवतार शेरगिल, डॉ. राम नाथ शर्मा, तुषार कौशिक नंद लाल, पुष्पा सिंह ठाकुर, सुभाष चंद, धर्म पाल, प्राण नाथ वैद, मेहर सिंह जाट, विक्रम चौधरी, अंकुर चौधरी, सुखप्रीत सेठी, रजनीश शर्मा, अशोक धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed