फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Footpaths to be built in the Cantonment; storm water drains in the city.

Ambala News: कैंट में फुटपाथ, सिटी में बनेगी स्टॉर्म वाटर ड्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Footpaths to be built in the Cantonment; storm water drains in the city.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला छावनी और अंबाला सिटी दोनों ही क्षेत्रों में लगभग 84 लाख रुपये के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दोनों ही प्रोजेक्ट्स के लिए संबंधित विभागों द्वारा निविदा आमंत्रित कर दी गई है।
अंबाला कैंट के रामबाग रोड स्थित ऐतिहासिक दशहरा ग्राउंड के सौंदर्यीकरण और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए नगर परिषद अंबाला सदर ने बड़ा कदम उठाया है। यहां बाउंड्री वॉल के साथ एक नए और आधुनिक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इस सिविल निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत 42,34,105 रुपये है। इसका मुख्य उद्देश्य मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले शहरवासियों को सुरक्षित रास्ता देना है। इस कार्य को 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मंडौर क्षेत्र में रविदास मंदिर से तालाब की ओर स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर भी 42.34 लाख रुपये की लागत आएगी। निगम द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए 6 महीने और 15 दिन की समयावधि तय की गई है। नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि दोनों ही कार्यों के लिए निविदा पक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द काम एजेंसी को देकर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed