फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Football Residential Academy players did not submit security

Ambala News: फुटबॉल रेजिडेंशियल अकादमी के खिलाड़ियों ने नहीं जमा सिक्योरिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Football Residential Academy players did not submit security
अंबाला छावनी वारहीरो​ज स्टेडियम के सामने ​खिलाड़ियों का छात्रावास
अंबाला। फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी को छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में खुल करीब दो माह का समय हो चुका है। 1 अक्तूबर से अकादमी में प्रदेशभर के करीब 25 फुटबॉल खिलाड़ी प्रशिक्षण के अलावा रहने-खाने पीने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से सिक्योरिटी की 5-5 हजार रुपये की राशि ही नहीं जमा कराई।
विज्ञापन

ऐसे में खेल विभाग को अभी भी 75 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि का इंतजार है। हालांकि हाल ही में स्टेडियम छात्रावास में रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों की ओर से उत्पात मचाने और दरवाजे, कुंडी सामान तोड़ने के कारण पिछले करीब तीन दिन से अकादमी पर ताला है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी एथलेटिक्स कोच प्रवीण की तरफ से उत्पात मचाने वाले सभी खिलाड़ियों को वापस अपने घर भेज दिया गया है। जबकि खिलाड़ियों के उत्पात बारे एक पत्र मुख्यालय में भेजकर वार्डन या फिर किसी कोच की जिम्मेदारी लगाने के लिए पत्र लिखा है और तब तक अकादमी बंद करने की बात कहीं है। ऐसे में कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण ने खिलाड़ियों पर आरोप लगाए थे कि उनकी मौजूदगी में ही उत्पात मचाते हुए व तोड़फोड़ की थी।आखिर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। बाद में माफी मांगकर उन्हें छोड़ा गया था। बता दें कि फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी में अंबाला के 6 और बाकि जींद, यमुनानगर के शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक डीएसओ बोले कि चेक दिए, पर लगे नहीं

कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी एथलेटिक्स कोच प्रवीण ने बताया कि फुटबॉल रेजिडेंशियल अकादमी के खिलाड़ियों से पहले ही पांच हजार रुपये सिक्योरिटी लेने का प्रावधान है। इसमें खिलाड़ी की ओर से कोई भी नुकसान होता है या फिर किसी कारण वह नहीं आता तो वो जब्त हो सकती है। हालांकि पहले कुछ खिलाड़ियों ने कोच को ही चैक दिए थे, लेकिन वो भी नहीं लगे हैं। हाल में खिलाड़ियों की ओर से उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। उनकी तरफ से जो भी नुकसान हुआ है तो वो सिक्योरिटी में काट सकते हैं लेकिन सिक्योरिटी ही जमा नहीं है। ऐसे में अब 11 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी राम निवास छुट्टियों से वापस लौटकर चार्ज संभालेंगे। उसके बाद ही आगामी निर्णय लेकर अकादमी को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed