फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   football Champiyanship ambala

सेमीफाइनल के लिए आज होगी अंबाला, फतेहाबाद, झज्जर व पानीपत में भिड़ंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
football Champiyanship ambala
अंबाला। जीत के लिए मैदान में जोर लगाते हुए खिलाड़ी। - फोटो : Ambala
हरियाणा फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को छावनी के जीएमएन कॉलेज मैच में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। हर खिलाड़ी चैंपियनशिप जीतने के सपने को पूरा करने के लिए मैदान में उतरा और अपनी जीजान लगा दी। सुबह 9 बजे तीसरे दिन के मैचों की भिड़ंत के लिए पानीपत और जींद की टीम में उतरीं।
विज्ञापन

70 मिनट के खेल के लिए शुुुरुआती दौर में टीमें फुटबॉल को लेकर एक-दूसरे के गोल की तरफ बढ़ती हुई दिखी लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता चला गया तो खिलाड़ी भी गर्मजोशी के साथ गोल दागने में जुट गए। पानीपत की टीम ने एक के बाद एक गोलकर 3-1 स्कोर खड़ा कर दिया। इस तरह पानीपत ने इस मैच पर कब्जा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह तय कर ली। आयोजकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी विजेता टीम की सराहा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस मैच में पानीपत के अमित कात्यान को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएफए के सदस्य इंद्रजीत वालिया व समाजसेवी रिंकू सूद बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। साथ ही हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी सहित संजीव जैन, प्रो. मोदगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबाला के मैच पर रहीं नजरें, 2-0 से जीतने पर जश्न का माहौल
हालांकि डीएफए अंबाला और हरियाणा बिजली बोर्ड की टीम के बीच मुकाबला अंतिम में करीब 4 बजे शुरू हुआ, लेकिन मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की नजर अंबाला टीम पर थी। पीयूष ने 29 मिनट में पहला गोल दागा तो सभी के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी। उसके बाद 66 मिनट के मैच तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। जैसे ही 67 मिनट पर कुलवीर सिंह बैकम ने गोल दागा तो आखिरी तीन मिनट का मैच ओर भी रोचक हो गया। आखिर में अंबाला ने 2-0 से मैच जीत लिया। अंबाला की तरफ से कुलवीर सिंह बैकम और सौरभ दोनों को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह अंबाला ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद ने 4-1 तो झज्जर ने 2-1 से जीता मुकाबला
जीएमएन कॉलेज में दूसरा मैच फतेहाबाद और भिवानी के बीच में हुआ था इसमें फतेहाबाद ने 4-1 से मैच में जीत हासिल की। संघम और राहुल का शानदार प्रदर्शन रहा और संघम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। झज्जर और करनाल के बीच हुए मैच में झज्जर ने 2-1 से जीत हासिल। झज्जर में रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना।

एसडी व जीएमएन कॉलेज में आज होंगे 1-1 सेमीफाइनल मुकाबले
हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले आज यानी रविवार को 9 बजे एसडी कॉलेज में होगा। डीएफए अंबाला और फतेहाबाद के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जीएमएन कॉलेज के मैदान में होगा। जहां पानीपत और झज्जर की टीमें आपस में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed