फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food safety department came in alert mode

Ambala News: अलर्ट मोड में आया खाद्य सुरक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Food safety department came in alert mode
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में जगह-जगह दूध से बने खाद्य पदार्थ और मिठाइयां बननी शुरू हो गईं हैं। ऐसे में नकली खोया और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री भी संभावित हो जाती है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ़ दिनेश ने अपनी टीम के साथ अंबाला सिटी में पांच दुकानों से सैंपल भरे।
विज्ञापन

इस टीम में उनके साथ सहायक बलविंद्र और संजीव कुमार मौजूद रहे। टीम ने अंबाला सिटी में बर्फी, खोया, रसगुल्ला, राजभोग आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इन सैंपल को विभाग की ओर से जांच के लिए करनाल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते वर्ष भी विभाग की टीम ने जिला अंबाला में 40 सैंपल भरे थे। इनमें से 9 सैंपल फेल हुए थे।
विज्ञापन

रंगीन मिठाइयों से करें परहेज
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के चलते तरह-तरह की मिठाइयां बाजारों में उपलब्ध हैं लेकिन बाजार में मिलने वाली रंगीन मिठाइयां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। इसलिए रंगीन मिठाइयों से दूरी ही बनाए रखें। जिससे आपके स्वास्थ्य को भी कोई हानि न पहुंचे। विभाग की ओर से सैंपलिंग का कार्य लगातार जारी है। इस वर्ष निदेशालय की ओर से अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के निर्देश मिले हैं। लोगों से भी अपील है कि खुले में बिक रही मिठाइयों को न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed