फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flying squad inspected, two employees found absent

Ambala News: उड़न दस्ते का निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Flying squad inspected, two employees found absent
अंबाला सिटी। शहर में कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने औचक निरीक्षण किया। इसके लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की ओर से डीसी ऑफिस अंबाला से नगर निगम शहर से सहायक अभियंता राजकुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 10 बजे यह निरीक्षण शुरू हुआ। औचक निरीक्षण में कार्यालय अधीक्षक स्थापना शाखा सुदेश रानी से उक्त कार्यालय में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों की सूची प्राप्त कर हाजिरी रजिस्टर चेक किए। सूची के अनुसार उक्त कार्यालय में कार्यरत कुल 76 अधिकारियों, कर्मचारियों को चेक करने पर कार्यालय में 11 कर्मचारी छुट्टी पर मिले।
विज्ञापन

दो कर्मचारी सुबह 10:15 बजे देरी से पहुंचे और दो कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। अधीक्षक स्थापना शाखा ने बतलाया कि विभाग उप निदेशक अंबाला जसविंद्र सिंह सरकारी कार्य के लिए डीसी ऑफिस गए हैं, जो कुछ समय उपरांत कार्यालय आएंगे। उप निदेशक सुबह करीब 10:35 पर अपने कार्यालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टीम को बताया कि वह उपायुक्त कार्यालय अंबाला में सरकारी कार्य के लिए गए हुए थे। पौधरोपण की बजाय बीज से धान की फसल उगाने पर किसानों के खाता में वर्ष 2023-24 के दौरान एक करोड़ 87 लाख 66 हजार 812 रुपये का अनुदान दिया जाना पाया गया। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अवशेष न जलाने वाले किसानों को सरकार द्वारा 3 करोड़ 72 लाख 12 हजार 579 रुपए का भुगतान किसानों को किया जाना पाया गया।

सीएम विंडो विभाग पर आठ शिकायतें लंबित पाई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शर्तें पूरी करने वाले किसानों को वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 25 करोड़ 48 लाख 74 हजार रुपये की राशि का भारत सरकार द्वारा किया जाना पाया गया। विभाग द्वारा खाद बीज दवाइयां के 202 सैंपल लिए गए। जिनमें से पांच सैंपल फेल आए। इसमें विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला अंबाला में कुल 27 पेस्टिसाइड बनाने की इकाइयां हैं। वर्ष 2023-24 के दौरान 28 नमूने लिए गए। जो सभी नमूने पास आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed