फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flood situation in the district due to heavy rains, 22 year old record broken

Haryana: एक दिन में ज्यादा बारिश होने से अंबाला में आई बाढ़, 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Fri, 21 Jul 2023 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सतनाम सिंह, अंबाला सिटी (हरियाणा)
सतनाम सिंह, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

अंबाला में बीते 16 जुलाई 2001 को 206.7 एमएम बारिश एक दिन में रिकॉर्ड की गई थी। जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।

विज्ञापन
Flood situation in the district due to heavy rains, 22 year old record broken
अंबाला सिटी के मानव चौक का एरियल व्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया है। बाढ़ के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इस बार प्रदेश में ज्यादा बारिश वाले जिलों में अंबाला भी शामिल है। जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। बीते 16 जुलाई 2001 को 206.7 एमएम बारिश एक दिन में रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन


इस बार नौ जुलाई को 224.1 एमएम बारिश एक दिन में हुई। वहीं एक से 20 जुलाई की बात करें तो 556.6 एमएम बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 291.0 एमएम होनी थी। यह बारिश सामान्य से 126 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन


2011 से लेकर 2022 तक जुलाई माह में बारिश के आंकड़े
साल बारिश एमएम में
2011 215.5
2012 235.2
2013 272.0
2014 173.1
2015 204.0
2016 112.8
2017 131.8
2018 311.0
2019 288.3
2020 243.8
2021 298.8
2022 351.6

अब मौसम में आगे क्या
21 जुलाई : गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
22 जुलाई : गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
23 जुलाई : गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed