फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flaws in cleaning drains, contractors fined

Ambala News: नाले की सफाई में खामियां, ठेकेदारों, पर जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Flaws in cleaning drains, contractors fined
अंबाला छावनी के केडी अस्पताल के पास बिना उपकरणों के सफाई का काम करते मुट्टीभर कर्मचारी। फाइल फो
अंबाला। नाले की सफाई में खामियां मिलने पर नगर परिषद ने दो ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन दोनों पर 38 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों ठेकेदारों को तीन दिन के अंदर जुर्माना जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उनसे लापरवाही को लेकर भी जवाब मांगा गया है। अगर वो तय समय पर कोई भी जवाब और कार्रवाई नहीं करते तो उनके सफाई के ठेके को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे कि नालों की स्थिति में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

रेटगेल कंपनी पर गिरी गाज
नगर परिषद ने नालों की सफाई को लेकर दो अलग-अलग ठेकेदारों को क्षेत्र के हिसाब से काम सौंपा हुआ है। पहले नंबर पर कुरुक्षेत्र की रेटगेल कंपनी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है जोकि अलग-अलग श्रेणी में है। इसमें गुड़गुड़िया नाले से गाद न निकालने को लेकर छह हजार रुपये, बिना उपकरणों के कार्य को लेकर दस हजार रुपये और बिना निर्धारित कर्मचारियों के काम करने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीओम कोआपरेटिव को भी थमाया नोटिस
दूसरे नंबर पर नगर परिषद ने छावनी के अंदरूनी नालों की सफाई का कार्य अंबाला छावनी के सिकलीगर मोहल्ला स्थित कंपनी श्रीओम कोआपरेटिव को दिया हुआ है जोकि केडी अस्पताल के पास नाले की सफाई का काम कर रही है। इस कंपनी पर भी 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कंपनी भी निर्धारित मापदंडों पर खरी नहीं उतरी। इसलिए बिना मशीनरी और कर्मचारियों के काम करने पर 10 हजार और बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मंत्री ने जताई थी नाराजगी
मानसून से पहले अंबाला छावनी के नालों में सफाई की हकीकत को जानने के लिए हरियाणा के उर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री वीरवार को निरीक्षण पर निकले थे। सबसे पहला निरीक्षण उन्होंने गुड़गुडि़या नाले का किया जोकि उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद जब वो केडी अस्पताल के पास नाले का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां भी चार से पांच कर्मचारियों के सहारे गाद निकालने की खानापूर्ति हो रही थी। इस पर उन्होंने दोनों ठेकेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

वर्जन
कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के दौरान गुड़गुडि़या नाले व केडी अस्पताल के पास नाले की सफाई निर्धारित मापदंडों के तहत नहीं मिली। यहां नाममात्र कर्मचारी बिना उपकरणों के काम कर रहे थे। इसलिए नियमों के तहत दो ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया है। जबकि अन्य खामियों का भी आंकलन किया जा रहा है। इसमें जो भी लापरवाह कर्मचारी संलिप्त होंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed