{"_id":"69d02a8f93a7ab6bec0566b2","slug":"five-trains-will-stop-at-new-stations-midway-ambala-news-c-36-1-amb1001-160898-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीच रास्ते के नए स्टेशनों पर होगा पांच ट्रेनों का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीच रास्ते के नए स्टेशनों पर होगा पांच ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और नागपुर दुरंतो जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का कुछ नए स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव शुरू किया जाएगा।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्धा, शेगांव और उरुली स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि ट्रेन नंबर 22685/22686 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब उरुली स्टेशन पर भी रुका करेगी।
जल्द जारी होगी तिथि : रेलवे के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये ठहराव शुरुआती सुविधाजनक तिथि से लागू होंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर समय सारिणी की जांच कर लें। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल एनके झा ने बताया कि चंडीगढ़-यशवंपुर सहित अन्य पांच ट्रेनों के नए स्टेशनों पर ठहराव को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। अभी तारीख की घोषणा होनी है। संवाद