फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five schools responded to the show cause notice

Ambala News: पांच स्कूलों ने शोकॉज नोटिस पर दिया जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five schools responded to the show cause notice
अंबाला सिटी। बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी न लगाने पर दिए गए शोकॉज नोटिस पर 20 में से पांच राजकीय स्कूलों ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण दिया है। इसके अलावा बाकी 15 स्कूलों ने विभाग को स्पष्टीकरण देने में गंभीरता नहीं दिखाई। इसे देने वाले स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जनसुई, काठेमाजरा, अंबली, पसियाला और कलरहेड़ी हैं।
विज्ञापन

विभाग को स्कूलों ने यह दिया है तर्क
अंबली स्कूल ने विभाग को भेजे पत्र में बताया कि उनका डिवाइस खराब है। पसियाला स्कूल की ओर से कहा कि डिवाइस में एरर आता है। यह खराब है। कलरहेड़ी स्कूल की डिवाइस कोड लेने के बाद भी एक्टिव नहीं हो रही है। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जनसुई में तीन डिवाइस है। इनमें से दो इनएक्टिव है और एक एक्टिव है। काठेमाजरा स्कूल ने कहा है कि उनका डिवाइस एक्टिव है। हर दिन हाजिरी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

विभाग ने चार नवंबर तक मांगा था जवाब
दरअसल, बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी न लगाने वाले 20 राजकीय स्कूलों को विभाग ने शोकॉज नोटिस जारी कर चार नवंबर तक स्पष्टीकरण मांगा था कि वह बायोमीट्रिक डिवाइस पर हाजिरी क्यों नहीं लगा रहे। विभाग ने इसे गंभीर चूक माना है। वहीं, विभाग ने यह भी कहा था कि बहुत से कर्मचारी अभी भी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है। चार हजार कर्मचारी ही पंजीकृत है। इनमें से केवल 453 कर्मचारी ही एक्टिव है और केवल 99 डिवाइस पंजीकृत है। इस पत्र के बाद कई स्कूलों ने तो खुद ही बायोमीट्रिक मशीन पर अपनी हाजिरी लगानी शुरू कर दी है, जबकि कई स्कूलों में अभी भी डिवाइस ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed