फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five employees including doctor found absent

Ambala News: चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Five employees including doctor found absent
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से सीएम फ्लाइंग टीमें क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आ रही है। कुछ समय पहले डीआरओ कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने दबिश दी थी तो वीरवार को सिटी नागरिक अस्पताल के सीएमओ कार्यालय और ट्रामा सेंटर में सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची। सीएम फ्लाइंग ने सबसे पहले सीएमओ कार्यालय में पहुंची जहां पर कर्मचारियों की उपस्थित जांची। इस दौरान सीएमओ कार्यालय के 88 कर्मचारियों में से सेवादार आशीष कुमार गैरहाजिर मिला और आठ कर्मचारी छुट्टी पर मिले। इसके बाद टीम ने सिटी नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों की उपस्थित जांची जिसमें डॉ मनीष गर्ग, सीएसएसडी कर्मी विजय, माली गुलशन कुमार और स्वीपर शुभम गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही नागरिक अस्पताल में 36 कर्मचारी छुट्टी पर पाए गए। यहां पर उन्होंने आते ही पहले तो अल्ट्रासाउंड कक्ष में रिकॉर्ड जांचा। इसके बाद टीम एक्सरे रूम में गई। जहां पर एक-एक एक्सरे की जानकारी ली और मरीजों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बात की। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहे अन्नपूर्णा प्राेजेक्ट के तहत लगी किचन में निरीक्षण किया। यहां पर भोजन की गुणवत्ता व प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद डॉयल 112 के कंट्रोल रूम में सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची। यहां पर अस्पताल में आने वाली आपातकालीन कॉल की जानकारी ली। जांच के दौरान पाया गया कि जनवरी माह से अब तक आठ हजार 268 कॉल आई थी।वहीं एंबुलेंस का रिस्पोंस टाइम पांच मिनट से 15 मिनट मिला। इसके साथ ही 108 का भी रिकार्ड मांगा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अर्जुन पंवार, सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गुप्ता, एएसआई परविंद्र कुमार, एएसआई सुखविंदर सिंह, हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह आदि टीम में रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा उप अधिक्षक डॉ पवनीश अग्रवाल, 112 के नोडल अधिकार डॉ हितार्थ, डॉ विपिन भंडारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
एंबुलेंस में नहीं था सिरिंज पंप
जांच के दौरान अस्पताल परिसर में एक ही एंबुलेंस खड़ी मिली। जबकि जिला में 27 तो सिटी नागरिक अस्पताल के पास आठ एंबुलेंस हैं। जिनमें से चार एंबुलेंस पर कोई चालक नहीं मिला।तीन एंबुलेंस मरीजों को छोड़ने गईं थी। मौके पर जो एंबुलेंस मिली उसमें भी सिरिंज पंप नहीं था। इसके अलावा अन्य सुविधाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed