{"_id":"6ab0454d26ae578f9c09e8be","slug":"five-athletes-from-the-district-shine-at-the-state-level-ambala-news-c-18-knl1018-995702-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रदेश स्तर पर चमके जिले के पांच एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रदेश स्तर पर चमके जिले के पांच एथलीट
विज्ञापन
.पदक दिखाते विजेता खिलाड़ी खेल विभाग
करनाल। हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 और 20 सितंबर को नवदीप स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ऊंची कूद, 10 किलोमीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में पदक जीते।
10 किलोमीटर पुरुष दौड़ में रोहतक के रामकेश ने स्वर्ण, पानीपत के विपिन सिंह ने रजत और करनाल के रोहित ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में करनाल के रवि कुमार प्रथम, रेवाड़ी के अमित कुमार द्वितीय और झज्जर के अमन कुमार तृतीय रहे। 5000 मीटर महिला दौड़ में करनाल की रेनू ने स्वर्ण, पानीपत की रेखा ने रजत और सिरसा की सविता वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
5000 मीटर पुरुष दौड़ में करनाल के रवि ने पहला, सोनीपत के अजय ने दूसरा और झज्जर के अमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में फतेहाबाद की रेखा ने स्वर्ण, चरखी दादरी की जोनिका ने रजत और करनाल की केविन सगू ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि करनाल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
एथलेटिक्स हरियाणा संघ के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सभी स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और एडीए नरवाना संजीत सिंह बैनीवाल उपस्थित रहे।