फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First seated in the car then robbed at the tip of a knife

पहले कार में बैठाया फिर चाकू की नोक पर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
First seated in the car then robbed at the tip of a knife
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छोटा-खुड्डा के निकट नारायणगढ़ निवासी परमिंद्र कौर से लूटपाट का मामला सामने आया है। कार सवार युवक व युवती ने ऑटो का इंतजार कर रही परमिंद्र को पता पूछने के बहाने झांसे में लिया और उसे कार में बिठाकर छोटा खुड्डा ले गए और वहां अचानक युवती ने चाकू के बल पर पहले तो महिला के जेवर उतरवा लिए और करीब 13 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को मंगलई ले गए और वहां जाकर छोड़ने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में प्रमिंद्र कौर पत्नी जगमेल सिंह ने बताया कि वह गांव उपली धमौली थाना शहजादपुर की निवासी है और अभी वह मकान मालिक अमित धारी निवासी नारायणगढ़ के यहां किराये पर रह रही है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। रविवार को वह अपनी बहन सोनिया निवासी रामकिशन कॉलोनी अंबाला कैंट के पास जाने के लिए सुबह सात बजे अंबाला कैंट के लिए चली थी, सुबह 8 बजकर 30 बजे वह केडी अस्पताल महेश नगर पहुंच गई, जहां से उसने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले और बहन के घर रामकिशन कॉलोनी जाने के लिए गुरू गोबिंद सिंह चौक पर ऑटो का इंतजार करे लगी। इस दौरान करीब 8 बजकर 40 मिनट पर सुबह एक सफेद रंग की कार आकार उसके पास रुकी, जिसमें एक युवक व युवती सवार थे। युवती ने गोपाल डेयरी का पता पूछा। इस पर उसने कहा कि वह भी वहीं जा रही है। इसके बाद उन्होंने को कार में बैठने को कहा तो वह बैठ गई। इसके बाद कार गोपाल डेरी के पास पहुंची लेकिन युवक ने कार को नहीं रोका और वह टांगरी बांध से होते हुए टांगरी पूल से साहा की तरफ कार को लेकर चल पड़े। छोटा खुड्डा क्रॉस करने के बाद कार में बैठी युवकी ने कार के डेस्क से चाकू निकाला और धमकाकर लूटपाट की। बाद में मंगलई रोड से करीब 200 मीटर आगे होंडा कंपनी के सामने कार से उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed