फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First Nanheda and now Rangia Mandi is facing water shortage

Ambala News: पहले नन्हेडा अब रंगिया मंडी में चल रही पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
First Nanheda and now Rangia Mandi is facing water shortage
अंबाला। रंगिया मंडी में टयूबवेल की मोटर खराब होने के चलते स्थानीय लोगों के अलावा नन्हेड़ा और मिलाप लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने नन्हेड़ा में लगे दो टयूबवेल खराब हो गए थे। इसके कारण लोगों ने बहुत दिनों तक परेशानी झेली। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नन्हेडा और मिलाप नगर के लोगों के लिए पानी की सप्लाई रंगिया मंडी के ट्यूबवेल से जोड़ दी।
विज्ञापन

इसके बाद से उन्हें पानी मिलना शुरू हो गया । ऐसे में अब रंगिया मंडी के टयूबवेल की मोटर भी खराब हो गई। ऐसे में क्षेत्र में दो दिन से पानी की किल्लत चल रही है। इसके कारण लोग दूसरी कालोनी से पानी भरकर ला रहे हैं। महिलाओं को रोजमर्रा के काम भी समय पर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

रंगिया मंडी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन हो गए है कालोनी में पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विक्की ने बताया कि पानी की कमी के कारण बच्चे बिना नहाएं ही स्कूल जा रहा हैं जबकि वह भी दो दिन से नहीं नहाएं हैं। इसके अलावा रजनी ने बताया कि उन्हाेंनें शुक्रवार को कपडे़ धोने के लिए टप में भिगोकर रखे थे लेकिन पानी नहीं अया। इस कारण वह कपडे़ नहीं धो पाई। इसी तरह से शनिवार को भी पानी नहीं आया। जिसके कारण वह कपडे़ नहीं धो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रंगिया मंडी टयूबवेल की मोटर खराब हो गई थी। इस कारण दो दिन से पानी की दिक्कत चल रही थी। ऐसे में अब मोटर को ठीक करवा दिया है। इससे लोगों को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed