{"_id":"57950eb44f1c1b4032c4c3ed","slug":"first-monday-of-sawan-today-rush-in-temples-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी से हुआ शिवलिंग का शृंगार, आज उमड़ेगी आस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी से हुआ शिवलिंग का शृंगार, आज उमड़ेगी आस्था
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिव लिंग का श्रृंगार करते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर कैंट के सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन हाथी खाना कैलाश शिव मंदिर में शिवलिंग का शृंगार किया गया। इस दौरान चांदी के विभिन्न सामानों से शिवलिंग को सजाया गया। शिवलिंग पर इस दौरान चांदी के शेषनाग भी विराजमान किए गए। परंपरानुसार मंदिर में इस तरह शिवलिंग के शृंगार की प्रथा भी यहां बरसों से चलती आ रही है। आज सावन के पहले सोमवार को यहां भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ेगी। जबकि रविवार शाम को भी भोले बाबा का मंत्रोच्चारण के साथ शृंगार किया गया।
उधर, अंबाला कैंट पटेल पार्क के प्राचीन शिव मंदिर, सुभाष पार्क के सामने पंचमुखी मंदिर, सनातन धर्म हिल रोड मंदिर, अंबाला सिटी पुराना सिविल अस्पताल के समक्ष प्राचीन शिव मंदिर, जट्टा वाला प्राचीन शिव मंदिर, ठेकेदारान प्राचीन शिव मंदिर, नागेश्वर मंदिर, सेक्टर-7 नीलकंठ मंदिर, बलदेव नगर शिव मंदिर में भी सोमवार को सावन के पहले जलाभिषेक को लेकर पूर्व संध्या पर शिवलिंग की पूर्जा कर शृंगार किया गया।
पंडित अजय नारायण भारद्वाज ने बताया कि सावन के पहले सोमवार का बहुत अधिक महत्व रहता है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में भोलेबाबा का अभिषेक करने से सभी अटके कार्य पूरे होते हैं। उन्होंने बताया कि शुद्ध मन से भोले बाबा की अराधना करनी चाहिए और पंचामृत दूध, दही, गुड़, शक्कर, गंगाजल से भोले का अभिषेक करवाना चाहिए। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र भी भक्तों के लिए लाभकारी होता है। जबकि पान, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भांग भी अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन
अंबाला सिटी। राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रभु उन लोगों पर भी अपनी कृपा बरसाते हैं जो उनके भक्तों का सेवा करते हैं। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी जीटी रोड अंबाला शहर स्थित श्रीराम मंदिर में कांवड़ शिविर का शुभारंभ करने के बाद शिवभक्तों को संबोधित कर रहे थे। आस्था के महापर्व पर कांवड़ यात्रियों के लिए शिविर लगाना महापुण्य का काम है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, पार्षद राजेश गोयल, मनमोहन, सतपाल जैन, अनुभव अग्रवाल, कृष्ण आनंद, नरेश थापर, अनिल गुप्ता, डॉ. राजपाल बहल, प्रेम ाूषण जैन, संजय लाकड़ा, विपिन कपूर, सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख् या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।