फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First loaded VPU rack

Ambala News: पहली बार लोड की गई वीपीयू रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
First loaded VPU rack
अंबाला कैंट स्टेशन के रेल यार्ड से विशेष मालगाड़ी में लोड होते फ्रिज। संवाद
- अंबाला रेल यार्ड से विशेष मालगाड़ी में पश्चिम बंगाल भेजे गए 3700 फ्रिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे के अंबाला मंडल ने माल ढुलाई और विपणन के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंडल ने पहली वीपीयू (पार्सल वैन) रैक को सफलतापूर्वक लोड किया है। इससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है, वहीं सामान मात्र 24 घंटे में देश के दूसरे कौन में सुरक्षित पहुंच गया है।
इस खेप को मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स के लिए प्रबंधित किया गया था। 11 मार्च को अंबाला कैंट रेल यार्ड से लोड होकर यह रैक संकरैल गुड्स टर्मिनल यार्ड पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुआ था। इस 21 कोच के वीपीयू रैक में 3708 गोदरेज रेफ्रिजरेटर लोड किए गए। इससे रेलवे के खाते में 20 लाख 99 हजार 114 रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंबाला मंडल के फ्रेट सर्विसेज वर्टिकल और बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास से यह संभव हुआ है। यह टीम प्रमुख औद्योगिक घरानों के साथ निरंतर संपर्क साध रही है। कंपनियों को रेलवे की मार्केटिंग नीतियों भी बताई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह रैक लोडिंग रेलवे और क्लाइंट, दोनों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट गुड्स की ढुलाई पर विशेष ध्यान
रेलवे ने हाल ही में गैर-पारंपरिक वस्तुओं जैसे एफएमसीजी और व्हाइट गुड्स (जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन) के परिवहन के लिए विशेष नीतियां तैयार की हैं। एवीजी लॉजिस्टिक्स जैसे ग्राहक अब देश भर में रेलवे की इन लागत-प्रभावी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। वीपीयू रैक की यह लोडिंग साबित करती है कि रेलवे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए कुशल और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि महीने की इस शुरुआती सफलता ने आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार कर दिया है। मौजूदा मार्केटिंग प्रयासों को देखते हुए अंबाला मंडल को उम्मीद है कि मार्च समाप्त होने से पहले 5 से 6 और वीपीयू रैक की मांग प्राप्त हो सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed