{"_id":"65f761195826136b2f06e1d9","slug":"first-4-k-laparoscopy-machine-arrived-operations-will-be-recorded-ambala-news-c-36-1-amb1002-120097-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पहली 4-के लेप्रोस्कोपी मशीन पहुंची, रिकॉर्ड होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पहली 4-के लेप्रोस्कोपी मशीन पहुंची, रिकॉर्ड होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन
अटल कैंसर केयर केंद्र में पहुंची 4 के लेप्रोस्कॉपी मशीन:संवाद
अंशु शर्मा
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में पेट से जुड़ी बीमारियों और कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी सौगात मिली है। अस्पताल में करीब 90 लाख से खरीदी 4के टेक्नोलॉजी वाली हाईटेक लेप्रोस्कोपी मशीन पहुंची है।
विदेश कंपनी की यह मशीन अभी तक प्रदेशभर के किसी भी नागरिक अस्पताल में नहीं है। केवल चंडीगढ़ पीजीआई में ही यह मशीन उपलब्ध है। इस मशीन की खास बात यह है कि मशीन में एचडी से भी बेहतर कैमरा भी लगा हुआ है जो इस मशीन के जरिए ऑपरेशन को रिकॉर्ड भी करता रहेगा।
बाद में ऑपरेशन की वीडियो को पैन ड्राइव में डालकर डॉक्टर किसी भी दूसरे डॉक्टर के साथ शेयर कर सकेंगे। सबसे ज्यादा इसका फायदा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी मिलेगा। बता दें कि अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा ही नहीं पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
डाई से रंगीन होगी बीमारी वाली नस
गेस्ट्रो सर्जन डॉ.जितेंद्र चौहान ने बताया कि मशीन की खास बात यह है कि ऑपरेशन के समय हम जिस नस पर काम कर रहे होते हैं तो उसमें मशीन से डाई डालने के बाद रंगीन होकर स्क्रीन पर देख सकते हैं। ऐसे में संबंधित नलकी और नस का पता चलता रहता है। इसके अलावा यह आम एचडी लेप्रोस्कॉपी मशीनों से काफी एडवांस होने के कारण विजिबिलिटी ज्यादा रहती है। बता दें कि शनिवार को आई मशीन का डॉक्टरों ने ट्रायल किया और जल्द ही दिल्ली से इंजीनियर इसका डेमो देने के लिए पहुंचेंगे।
ऑपरेशन के समय धुआं सोखने की क्षमता
अक्सर देखा जाता है कि ऑपरेशन के समय इलेक्टि्रानिक पेंसिल यानी कोटरी करते समय धुंआ निकलता है। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों को काफी परेशानी भी होती है लेकिन इस मशीन के इस्तेमाल से वो भी नहीं निकलेगा। इससे डॉक्टरों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही यह टच स्क्रीन वाली मशीन है। बाकायदा मशीन को चलाने के लिए ग्रेस्ट्रोसर्जन डॉ. जितेंद्र चौहान अहमदाबाद, गुजरात और चंडीगढ़ से ट्रेनिंग करके आए है। अभी तक वह अस्पताल में पहले से मौजूद एचडी लेप्रोस्कॉपी मशीन की मदद से एक हजार से ज्यादा ऑपरेशन कर चुके हैं।
वर्जन
4 के लेप्रोस्कॉपी बेहद एडवांस मशीन है। हेल्थ डायरेक्टर डॉ. कुलदीप सिंह के प्रयासों से इस मशीन की खरीद की है। जो मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
डॉ. यशपाल, निदेशक, अटल कैंसर केयर केंद्र