{"_id":"67c2a49a507be070ee02b8ea","slug":"firing-in-ambala-city-court-premises-gang-war-suspected-police-found-three-cartridge-shells-from-spot-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में फायरिंग: गैंगवार की आशंका, पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में फायरिंग: गैंगवार की आशंका, पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल मिले
Sat, 01 Mar 2025 11:39 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 AM IST
सार
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला सिटी के कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर के गेट के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल मिले हैं। शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। मामले को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
#WATCH | Ambala, Haryana | On firing in Ambala City Court premises, Kotwali Police Station SHO, Sunil Vats says, "The victims were residents of Ambala Cantt and came to the court to give their statements when a person in a car came and opened fire on them... There was a… pic.twitter.com/26VyOGbwsT
— ANI (@ANI) March 1, 2025
पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुनील वत्स का कहना है कि पीड़ित अंबाला कैंट के रहने वाले थे और अपना बयान देने के लिए कोर्ट आए थे, तभी एक कार में सवार व्यक्ति आया और उन पर गोलियां चला दीं। पीड़ित और आरोपी के बीच रंजिश की आशंका है।