फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fired pistol in enmity, saved life by jumping in sunflower field

Ambala News: रंजिश में पिस्तौल तान किए फायर, सूरजमुखी के खेत में कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fired pistol in enmity, saved life by jumping in sunflower field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एक गांव में रंजिश के चलते कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल से फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि पुलिया पर दोस्त संग बैठा व्यक्ति पीछे सूरजमुखी के खेतों में कूद गया और बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी लक्की व सुमित पर आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में भूपिंद्र उर्फ ठुल्ली ने बताया कि वह डाबर गोदाम मोहड़ी में मजदूरी करता है। करीब तीन साल पहले गांव के लक्की के साथ किसी ने मारपीट कर दी थी। जिसका जिम्मेदार लक्की उसे मानता था। इसी कारण लक्की ने रंजिश रखते हुए करीब एक साल पहले सिर में कैंची से वार कर दिया था। इसका पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। वह रविवार को दोस्त हरविन्द्र उर्फ काका के साथ काम से पंजोखरा गए थे। वापस आकर गांव के ठेके के पास पुलिया पर बैठे थे, तभी गांव के लक्की और सुमित व उसके अन्य साथी एक काले रंग की गाड़ी में आए। आरोप है कि आते ही लक्की ने गाड़ी से उतरकर पिस्तौल निकाल कर फायर दिए। वह जान बचाने के लिए पीछे सूरजमुखी के खेत में कूद गया। तभी लक्की ने जान से मारने की मंशा से फिर फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसके बाद वह अपने साथियों संग मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed