फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firecrackers worth Rs 6.5 crore sold in Twin City

Ambala News: ट्विनसिटी में बिके साढ़े छह करोड़ के पटाखे

Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth Rs 6.5 crore sold in Twin City
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेल के लिए लगाए गए पटाखों के स्टाल। संवाद - फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
अंबाला। ट्विनसिटी में दिवाली पर सोमवार को करीब साढ़े छह करोड़ के पटाखों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अंबाला छावनी के गांधी मैदान सहित रामबाग रोड और अंबाला सिटी के सेक्टर आठ में विभाग द्वारा चिन्हित की गई विभिन्न जगहों पर पटाखों के स्टाल लगाए गए। इन पटाखों के स्टालों पर लोगों की सुबह से लेकर रात तक भीड़ जुटी रही।
इसके अलावा पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि कोई दुर्घटना न हो। पटाखा स्थल पर अग्निशमन वाहनों के साथ पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि कोई शरारती तत्व किसी प्रकार की छेड़छाड़ न कर पाए।
विज्ञापन

इसके अलावा युवाओं ने गंधक पटास की भी जमकर खरीदारी की। अंबाला में पटाखों के थोक विक्रेता चिराग अरोड़ा ने बताया कि इन तीन दिनों की बिक्री के दौरान करीब साढे़ छह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। वहीं दुकानदार प्रदीप, गौतम, वरुण और रमेश ने बताया कि इस बार स्काई शॉट, गंगा जमना, कंडील, अनार, छोटी बड़ी फुलझड़ी, राकेट, अमरेला, कॉक ब्रांड, बुलेट व चकरी आदि की खूब मांग रही और लोगों ने जमकर इन पटाखों की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed